₹90 हजार का शत-प्रतिशत माल बरामद, थत्यूड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
टिहरी गढ़वाल। धनोल्टी के निकट बुरांशखंडा स्थित व्यू पॉइंट से पर्यटक का बैग चोरी करने के मामले में थत्यूड़ पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए करीब 90 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी शत-प्रतिशत बरामद कर लिए।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साजन अग्रवाल (32), निवासी गगन विहार, भोपुरा, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। मामले में थाना थत्यूड़ में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।




