अविलंब जिला अस्पताल की व्यवस्था ठीक करें- किशोर उपाध्याय

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11जून 2023। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने जिला अस्पताल बौराडी की व्यव्स्था को अविलंब दूरस्थ करने को कहा है। कहा की जिला अस्पताल hotch-potch की स्थिति में है। अचानक जॉली ग्रांट ने अपने हाथ खड़े कर अपना स्टाफ़ हटा दिया। स्वास्थ्य विभाग को पूर्व में व्यवस्था करनी चाहिये थी, जो कि नहीं की गयी।
उन्होंने ज़िलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी से अपेक्षा की है अविलंब अस्पताल की व्यवस्था ठीक करें।
कल दोनों अधिकारी ज़िला अस्पताल को व्यवस्थित करने हेतु अस्पताल में उपलब्ध होंगे।
उपाध्याय ने कहा कि मैने मा. स्वास्थ्य मन्त्री जी से भी अविलंब व्यवस्था हेतु अनुरोध किया है। सचिव स्वास्थ्य व महा निदेशक स्वास्थ्य को भी कहा है। मैं जब ज़िला अस्पताल यहाँ लाया था तब यहाँ पूरा स्टाफ़ साथ में लाया था।
स्वास्थ्य सेवाएं स्तरीय हों, इसलिये 300 बेड का अस्पताल व मेडिकल कालेज की स्थापना हेतु कार्रवाई गतिमान है, जिसमें टिहरी की महान जनता का आशीर्वाद निरन्तर मिलेगा, मुझे पूरा विश्वास है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!