Ad image

नरेन्द्रनगर में 26 से 28 जून को होगी इन्फ्रास्टक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू

टिहरी गढवाल 17 जून, 2023। जी-20 सम्मेलन के अन्तर्गत आगामी 26 जून से 28 जून, 2023 को नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल में आयोजित इन्फ्रास्टक्चर वर्किंग ग्रुप (आई.डब्ल्यू.जी.) की बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने शुक्रवार को देर सांय मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं संबंधित अधिकारियों के साथ ढालवाला, भ्रदकाली, मुनि की रेती आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने भद्रकाली में संबंधित अधिकारियों को साइनेज पोल, रेलिंग पर पेंटिंग करने, इओ नगरपालिका मुनि की रेती को अनावश्यक झूलती तार, पोल, बोर्ड को हटाने, रोड़ के किनारे मरम्मत के कार्य करने, स्ट्रीट लाइट सुव्यवस्थित करने, साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये।
जनपद क्षेत्रान्तर्गत नरेन्द्रनगर में 26 से 28 जून, 2023 को इन्फ्रास्टक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की जानी है, जिसमें आई.डब्ल्यू.जी. के सदस्य देशों, अतिथि राष्ट्रों और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में बुनियादी ढांचे में निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि आशुतोष, ईओ नगरपालिका मुनिकीरेती तनवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!