Ad image

सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु 15 जून तक यहां करें नाम दर्ज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 जून, 2023। पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु दिनांक 19 जून 2023 से 56 दिन तक
निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देहरादून में संचालित किया जायेगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए कर्नल योगेन्द्र कुमार (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल ने बताया कि पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना/अर्द्धसैनिक/पुलिस बल में भर्ती हेतु निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिनांक 19 जून 2023 से 12 अगस्त 2023 (56 दिन तक देहरादून में संचालित किया जायेगा। बताया कि जनपद टिहरी के इच्छुक युवा अभ्यर्थी दिनांक 15 जून 2023 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष नंबर 01376234145 से सम्पर्क करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!