उत्तराखण्ड में तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठक से पहले देखिए सीएम धामी का संदेश…

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

प्रिय प्रदेश वासियों,
हमारे राज्य उत्तराखण्ड में तीसरी जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमिति की बैठक आयोजित हो रही है।
उत्तराखण्ड ने जी- 20 की दो बैठकों की सफल मेजबानी के साथ पूरी दुनिया को अपनी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और चौमुखी विकास से रूबरू कराया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर आज उत्तराखण्ड नये भारत की तस्वीर बन रहा है।

यहां “ऑल वेदर रोड” से पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। हाईवे, एक्सप्रेस वे, फ्लाईओवर, रोपवे और नये पुलों के निर्माण से यातायात सुगम हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ “ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन” पहाड़ों में रेल के सपने को साकार करने जा रही है। टनकपुर- बागेश्वर रेल लाइन पर भी काम जल्द शुरू होने जा रहा है। हर घर बिजली और जल के कनेक्शन देने जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही राज्य की आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

*आइए हम सब मिलकर उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का प्रण लेते हैं।*

आपका
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!