Ad image

अंकिता भंडारी केस: परिजनों की अपेक्षा के अनुरूप अधिवक्ता बदले जाने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 15 जुलाई 2023। पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी केस में उनके परिजनों की अपेक्षा के अनुरूप अधिवक्ता बदले जाने पर अंकिता के परिजनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान का भी आभार जताया।

डीएम डॉ आशीष चौहान

बता दें कि आज स्वर्गीय अंकिता भंडारी के परिजनों की अपेक्षा के अनुरूप अधिवक्ता के हटने की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा अंकिता के परिजनों को दी गई, जिस पर अंकिता भंडारी के परिजनों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री , शासन व जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस बात की जानकारी जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ० आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में आहूत प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया को दी। उनके द्वारा अन्य मुद्दों पर भी मीडिया के साथ जानकारी साझा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा के कारण कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल टूट जाने के बाद भाबर को कोटद्वार से जोड़ने के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है । इसके अलावा एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में बीआरओ द्वारा 50 मीटर स्पान ब्रिज का निर्माण करने को लेकर बीआरओ मौके पर मौजूद है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नीलकंठ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर निरंतर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। गत दिवस बाघ खाला से नीलकंठ के रास्ते पर मोनी बाबा आश्रम तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!