Ad image

बी.एड. सत्र 2023-25 की प्रवेश परीक्षा 23 जुलाई को- कुलसचिव

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 जुलाई 2023। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की बी0एड0 सत्र 2023-25 की प्रवेश परीक्षा 23 जुलाई को गढ़वाल मण्डल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर होगी आयोजित।

श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टि0ग0 से सम्बद्ध समस्त राजकीय/अशासकीय/स्ववित्त पोषित बी0एड0 शिक्षण संस्थानों में बी0एड0 सत्र 2023-25 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 23 जुलाई, 2023 (रविवार) को गढ़वाल मण्डल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। 
कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट ने बताया कि बी0एड0 सत्र 2023-25 में इस बार कुल 8396 छात्र-छात्राओं द्वारा के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके लिए गढ़वाल मण्डल के कुल 21 परीक्षा केन्द्र बनाए गये हैं प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन बनाये जाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु प्रर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेंगे। 
परीक्षा नियंत्रक प्रो0 वी0पी0 श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय के मा0 कुलपति प्रो0 एन0के0 जोशी के कुशल नेतृत्व/निर्देशन में प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-25 के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय द्वारा समस्त तैयारियां कर ली गयी हैं। प्रवेश परीक्षा काॅर्डिनेटर डाॅ0 बी0एल0 आर्य द्वारा बताया गया कि प्रवेश परीक्षा हेतु छात्र/छात्राओं के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किये जायेंगे तथा बी0एड0 प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-25 में  अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबासाईट www.sdsuv.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!