मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना: रविवार को 57 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 जुलाई, 2023। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत रविवार को जनपद के नगर पंचायत स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है, जिसमें दूसरे दिन 35 बालक तथा 22 बालिकाओं अर्थात कुल 57 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि प्रत्येक नगर पंचायत में प्रत्येक आयु वर्ग में 02-02 बालक-बालिका (12 बालक एवं 12 बालिका) सहित कुल 24 चयनित खिलाड़ी दिनांक 26 से 28 जुलाई 2023 तक समस्त विकास खण्डों में आयोजित होने वाले विकास खंड स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि दिनांक 29 से 30 जुलाई 2023 तक जनपद के समस्त नगरपालिका नरेन्द्रनगर, मुनिकीरेती ढालवाला, चम्बा, नई टिहरी, देवप्रयाग में चयन ट्रायल्स आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी (150 बालक एवं 150 बालिकाओं कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों) को रू. 1500/- प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दिये जाने हैं। चयन ट्रायल्स आयोजन जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशनों में शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, शहरी विकास विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वयक से किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!