Ad image

नागरिक मंच ने नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत हाउस टैक्स लागू करने का किया घोर विरोध 

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जुलाई 2024। नागरिक मंच नई टिहरी की एक अत्यावश्यक बैठक अध्यक्ष सुन्दर लाल उनियाल की अध्यक्षता में आज सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नगर पालिका क्षेत्र टिहरी के अंतर्गत हाउस टैक्स लगाने का घोर विरोध किया गया। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा गया है कि नई टिहरी शहर विस्थापित नगर है और शहर यहां पर बिजली, पानी सीवर आदि की समस्याएं हैं इसका विस्थापन कार्य अभी भी जारी है। नई टिहरी शहर टिहरी बांध निर्माण का किशोरावस्था का विस्थापित शहर है, जिसका विस्थापन अभी निरंतर चल रहा है। यहां पर व्यवसाय एवं रोजगार के साधनों का अभाव है तथा इस शहर का अभी ढांचागत विकास नहीं हुआ है। इस कारण नागरिक मंच हाउस टैक्स लगाने का घोर विरोध करता है, इस से पूर्व भी मंच द्वारा इसका विरोध किया गया था।

बैठक में जगजीत सिंह नेगी ,चण्डी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, डॉ उम्मेद सिंह नेगी, चतर सिंह चौहान, राजेन्द्र असवाल, त्रिलोक चन्द रमोला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!