Ad image

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सब्जी की बढ़ती दरों एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने के दिए सख्त निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 18 जुलाई 2023। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा सब्जी की बढ़ती दरों एवं मुनाफाखोरी पर रोक लगाए जाने हेतु ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक लेते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सब्जियों की बिक्री में मुनाफाखोरी रोकते हुए जनमानस को उचित दामों पर सब्जी मिले, जिसके लिए टीमें अपने-2 क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करेंगी। साथ ही मंडियों में सब्जियों के मूल्य में एकरूपता रहेे। जिला पूर्ति अधिकारी एवं मंडी निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रत्येक खुदरा एवं फुटकर सब्जी की दुकानों, टेली, रेहड़ी पर सब्जियों की रेट लिस्ट चस्पा हो तथा प्रत्येक दिन की सब्जी के दरों की सूची प्रेषित करें। उन्होंने प्रत्येक दिन सब्जी की लिस्ट जिला प्रशासन के सोशल मीडिया एकांउट पर प्रसारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुनाफाखोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के प्रमुख निर्देश-
मंडियों में सब्जियों के मूल्य में एकरूपता रहेे।
प्रत्येक सब्जी की दुकान खुदरा/फुटकर की दुकानों पर रेट लिस्ट लगी हो। प्रत्येक दिन की सब्जी का मूल्य की सूची सोशल मीडिया पर प्रस्तारित की जाए। गठित टीम अपने-अपने क्षेत्र में मंडी का नियमित निरीक्षण करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, मंडी निरीक्षक अजय डबराल, जिला पूर्ति अधिकारी विवेक शाह आदि सम्बन्धित अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!