Ad image

कांवड़ यात्रा, मानसून व अन्य ज्वलंत मुद्दों पर रहेगा फोकस-मयूर दीक्षित

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं

टिहरी गढ़वाल 3 जुलाई 2023। नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है । उन्होंने जिला सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं वह आम लोगों तक त्वरित गति से पहुंचे इसका पूरा प्रयास किया जाएगा । इस मौके पर पत्रकारों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने प्रेस से मुखातिब होते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं को त्वरित गति से नागरिकों तक पहुंचाकर लाभान्वित करना प्राथमिकता में रहेगा।

साथ ही मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताये गये जनपद स्तरीय जनहित के मुद्दों का समय रहते समाधान करना, मानसून सीजन के चलते आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर अलर्ट मोड में रहेंगे, ताकि रिसपॉन्स टाइम कम से कम रहे, कांवड़ यात्रा के मध्येनजर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था दूरस्त रहे इसके निर्देश दिए गए हैं। जनपद में चल रहे इनेशियेटिव को आगे बढ़ाया जायेगा। विभागीय स्तर पर जनता को कोई परेशानी न हो, यह भी देखा जायेगा। कहा कि सभी की जिम्मेदारियों तय करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य किया जायेगा। लापरवाह अधिकारियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

जिला अस्तपताल के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि जनपद स्तर के मामलों को निराकरण जनपद स्तर पर ही करेंगे और यदि शासन स्तर का मामला होगा, तो उसमें भी सहयोग लेकर निराकरण कराएंगे। कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जनपद में पर्यटक स्थलों के जो प्लान बने हैं, उनकी समीक्षा की जायेगी। कहा कि टिहरी झील एक धरोहर है, उससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके, इस दिशा में कार्य किया जायेगा।
मीडिया बन्धुओं द्वारा जनपद के विभिन्न जनहित के मुद्दों के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित मीडिया प्रतिनिधि गंगा थपलियाल, अनुराग उनियाल, गोबिन्द पुण्डीर, जय प्रकाश पाण्डेय, जोत सिंह बग्यिाल, अरविन्द नौटियाल, मुकेश रतूड़ी, विजय दास, विजय पाल राणा, मुनिन्द्र नेगी, सूर्या रमोला, रोशन थपलियाल, दीपक, ज्योति डोभाल आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!