Ad image

फुटबाल, क्रिकेट एवं सॉफ्टबाल के खिलाड़ियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 जुलाई, 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा निर्देशन में रविवार को जिला कीड़ा विभाग के तत्वाधान में नई टिहरी में फुटबाल, क्रिकेट एवं सॉफ्टबाल के खिलाड़ियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। खिलाड़ियों द्वारा मतदान से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के नारे लगाकर मतदान करने हेतु मतदाताओं को जागरूक किया गया।

जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि इस अवसर पर सचिव फुटबाल संघ देवेन्द्र सिहं राणा सहित अमूल्य पैन्यूली, अशद आलम, यजुवेन्द्र चौहान, अर्जुन वलूनी सहित कुल 105 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!