निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी दवाइयां

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 जुलाई 2023। डीपी उनियाल। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमसारी गांव के पंचायत घर में बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के सहयोग से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पोखरी क्वीली ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया।

शिविर में ग्राम अमसारी गांव व मैधार के ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाइयां वितरित की गई। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे डॉक्टर साकेत कुमार तथा उनके सहयोगी फार्मासिस्ट अनिल उनियाल चिकित्सा सेवक जितेन्द्र पुंडीर, आदित्य नेगी ने बताया कि वर्षात के मौसम में सावधानियां बरतनी चाहिए। कहा कि शूगर व हीमोग्लोबिन टेस्ट करने के साथ ही बुखार, सिरदर्द अन्य रोगों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई हैं। मलेरिया, डेंगू, उल्टी, दस्त सम्बंधी बचाव की जानकारी भी दी गई है।

इस अवसर पर बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के जोत सिंह असवाल, सुरेन्द्र सिंह असवाल, साहब सिंह रावत, आशा कार्यकर्ती सुशीला देवी , ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती लक्ष्मी देवी, मोर सिंह असवाल, आशा देवी, पुलमा देवी, उर्मिला,रमा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे, स्वास्थ्य शिविर में 50 महिलाओं व पुरुषों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के संस्थापक जगत सिंह असवाल ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय पोखरी क्वीली की टीम का आभार जताया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!