थौलधार ब्लॉक के मतदेय स्थलों में तैनात 46 वेब कास्टिंग कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अप्रैल, 2024। जनपद टिहरी गढ़वाल में लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी और सुगमता से संपादित करवाने हेतु 09 अप्रैल, 2024 से वेब कास्टिंग मतदेय स्थलों में तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन शुक्रवार को ब्लॉक सभागार कंडीसौड़ में विधान सभा धनोल्टी क्षेत्रांतर्गत के विकास खंड थौलधार के मतदेय स्थलों में तैनात 46 वेब कास्टिंग कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण लिया गया।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बेबकास्टिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों एवं कैमरे के संचालन और नेट कनेक्टिविटी के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी और कैमरे की लोकेशन आदि अन्य जानकारियां दी गई। इस मौके पर वेब कास्टिंग सामाग्री भी वितरित की गई।

इस मौके पर समन्वयक अधिकारी वेब कास्टिंग पवन कुमार काला, मास्टर ट्रेनर अनिल डबराल, नीरज सजवाण, रोबिन, अनिल पंवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!