Ad image

कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल को मिला नया कुलपति

Garhninad
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 12 जुलाई 2023। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल को नया कुलपति मिल गया है। प्रो० दीवान सिंह रावत अब नए कुलपति होंगे। इस आशय का आदेश राजभवन उत्तराखंड की ओर से जारी किया गया है।

कुलाधिपति/राज्यपाल ले.ज.गुरमीत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुलपति पद के कार्य दायित्व हेतु अंतरिम व्यवस्था सम्बन्धी पूर्व आदेश संख्या : 120/ जी०एस० (शिक्षा) / C3-7 (V) / 2019 दिनांक 15.04.2023 को अतिक्रमित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (यथा प्रवृत्त उत्तराखण्ड राज्य) की धारा-12 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के अधीन प्रो० दीवान सिंह रावत, रसायन विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि अथवा अग्रेत्तर आदेश, जो भी पहले हो, तक के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया जाता है।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!