आपदा से हुए नुकसान पर शीघ्र शुरू हों कार्यः सुबोध उनियाल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

-बीते दिनों क्यारा ग्राम सभा के सैण भंगेली में बादल फटने से हुई तबाही का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री 

-क्षतिग्रस्त मकान का मौके पर ही दिया मुआवजा

नई टिहरी, ग.नि.स। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्र नगर विधानसभा के अंतर्गत दोगी पट्टी की ग्राम सभा क्यारा में बीते दिनों बादल फटने से हुई तबाही का जायजा लिया। तथा आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकान एवं अन्य नुकसानों का निरीक्षण कर मौके पर ही मानकों के अनुरूप मुआवजा राशि के चेक वितरित किए।

मंत्री ने आला अधिकारियों को खेतों और अन्य हुए नुकसान पर आपदा प्रबंधन मद व मनरेगा के तहत शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार दोपहर को दोगी पट्टी की क्यारा ग्राम सभा के सैण भंगेली तोक में बादल फटने से एक मकान समेत कई खेत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, उपजिलाधिकारी युक्ता मिश्र, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर मौ. आरिफ खान, उपखंड अधिकारी सौरभ चमोली एवं अन्य विभागों के अधिकारी, प्रधान सुल्तान सिंह, उमेद सिंह,चंद्रशेखर सिंह,गजेंद्र राणा, रमेश पुंडीर, अर्जुन दवांण आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!