सुमन दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 25 जुलाई। सुमन दिवस के अवसर पर ओंकारानन्द सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल में आज विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रीदेव सुमन की तस्वीर पर माल्यार्पण के पश्चात विचार गोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ.सृजना राणा ने श्रीदेव सुमन का जीवन परिचय देते हुए कहा कि टिहरी को राजतंत्र के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने वाले श्रीदेव सुमन ने चौरासी दिन तक आमरण अनशन करते हुए अपने जीवन की आहुति दी।

गोष्ठी में डाॅ.एम.एन.नौडियाल, डॉ . अर्चना धपवाल, डॉ.आदिल,डॉ.रंजू उनियाल ने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व समाज की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!