हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 16 जुलाई 2023। हरेला के पावन पर्व के अवसर पर विकासखण्ड जाखनीधार के ज्येष्ठ प्रमुख आशा राम थपलियाल की अध्यक्षता में टिहरी रेंज टिहरी वन प्रभाग चंद्रबदनी अनुभाग के कक्ष संख्या-3 खंडोगी में वृहद वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर बुरांश, भमोरा, अमरूद, कचनार आदि विभिन्न प्रजाति के 300 से अधिक पौधौं का रोपण किया गया।

इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख आशा राम थपलियाल, भाजपा वरिष्ठ नेता मेहरवान सिंह रावत, वन दरोगा रणवीर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हरेला पर्व के मौके पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!