आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पौधे भेंट किये

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 जुलाई 2023। हिमालय पर्यटन संगठन जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीत सिंह नेगी ने चंबा ब्लॉक आंगनवाड़ी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा सजवाण को विभिन्न प्रजाति के पौधे भेंट किये। आंगनवाड़ी की ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि हरेला पर्व में ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नई टिहरी पुलिस कॉलोनी, बौराड़ी ढुंगीधार सहित नगर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौध रोपण किया जाऐगा।

हिमालय पर्यटन संगठन अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण और संतुलन के लिये अधिक अधिक से पौधों को लगाने की जरुरत बताई। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से पौध रोपण के साथ समय पर पौधों की देखभाल करने को भी कहा।

मौके पर बागेश्वरी उनियाल, प्रिंयका देवी, सावित्री मखलोगा, अनिता, नीतू नेगी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!