Ad image

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रादेशिक चुनाव 2023 हेतु प्रदेश अध्यक्ष पद पर 3 एवं प्रदेश महामंत्री पद हेतु 5 नामांकन पत्रों की बिक्री, चुनाव 29 को

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हल्द्वानी 15 जुलाई 2023। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रादेशिक चुनाव 2023 के लिए आज प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पद हेतु चुनाव कार्यालय सरस मार्केट हल्द्वानी में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई ।

श्री प्रमोद गोयल मुख्य चुनाव अधिकारी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड ने बताया कि आज सांय 5:00 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु श्री नवीन चंद्र वर्मा, श्री माधव प्रसाद सेमवाल एवं श्री मनोज अरोड़ा ने नामांकन प्रपत्र खरीदा एवं प्रदेश महामंत्री पद हेतु श्री प्रकाश चंद मिश्रा, श्री दिनेश डोभाल , श्री हर्षवर्धन पांडे, श्री निर्मल सिंह हंस पाल एवं श्री उपेंद्र असवाल ने नामांकन प्रपत्र खरीदा ।
आज दिनांक 15 जुलाई 2023 सांय 5.00 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु 3 नामांकन पत्र एवं प्रदेश महामंत्री पद हेतु 5 नामांकन पत्र कुल 8 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की गई है ।
दिनांक 16 जुलाई 2023 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन प्रपत्र नियमानुसार चुनाव कार्यालय सरस मार्केट हल्द्वानी में मुख्य चुनाव अधिकारी, चुनाव अधिकारियों एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में स्वीकार किए जाएंगे। 16 जुलाई 2023 को दोपहर 3:30 से सांय 5:00 तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं 17 जुलाई 2023 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक नाम वापसी के उपरांत पद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव 29 जुलाई को होंगे।
चुनाव कार्यालय में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री प्रमोद गोयल, चुनाव अधिकारी श्री राजेश अग्रवाल, श्री सुरेश बिष्ट, श्री गुलशन छाबड़ा एवं चुनाव संचालन समिति के श्री रावेल आनंद एवं श्रीमती शांति जीना उपस्थित रही।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!