सुमन दिवस पर स्कूली बच्चों ने किया वृक्षारोपण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 25 जुलाई 2023। राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर विकास खण्ड कीर्तिनगर में हरेला कार्यक्रम के अंतर्गत अमर शहीद श्री देव सुमन जी की पुण्य तिथि पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

डांग चौरा रेंज के रेंज आफीसर बुद्धि प्रकाश ने बताया कि सुमन दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर के अलावा सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मढी चौरास विकास खण्ड कीर्तिनगर में भी हरेला कार्यक्रम के अंतर्गत अमर शहीद श्री देव सुमन जी की पुण्य तिथि पर पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चो, शिक्षकों, अभिभावकों, एवं वन विभाग के कर्मचारियो ने प्रतिभाग किया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का काम किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!