Ad image

उत्तराखंड राज्य अंदोलनकारी मंच ने जिलाधिकारी से की शिष्टाचार भेंट

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21 जुलाई 2023। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी मंच टिहरी गढ़वाल के आंदोलनकारियों ने आज दिनाक 21:07:2023 को मंच के अध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद भट्ट जी के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट वार्ता में मंच ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान निम्नाकित्त बिंदुओं पर आकृष्ट करवाया,जिस पर जिलाधिकारी जी ने शीघ्र समाधान का पुख्ता आश्वासन दिया:
©️
नई टिहरी स्थिति शहीद स्मारक का पुनर्निर्माण और राज्य आन्दोलन में शहीद हुए अमर शहीदो के दिव्य चित्र स्थापित करने और उक्त शहीद स्थल को राज्य आंदोलनकारी मंच के नाम करने की मांग रखी गई।
©️उन सभी राज्य आंदोलनकारियो का चिन्हिकरण करने की भी मांग की गई,जिनके आवेदन पूर्व से दिए हुए है, या जो नए भी दे रहे है, जैसे वरिष्ट पत्रकार श्री विक्रम सिंह बिष्ट जी और श्री शंभु सिंह भंडारी के प्रकरण को भी रखा गया।
©️राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन विसंगति को दूर करने का आग्रह किया गया।
©️मंच ने जिलाधिकारी जी से कहा कि “जब भी कोई राज्य आंदोलनकारी किसी सरकारी कार्यालय या अधिकारी कर्मचारी को जनहितार्थ किसी समस्या के समाधान हेतु मिलता है, तो उनके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करते हुए उचित सम्मान दिया जाय।
जिलाधिकारी जी ने सभी बिन्दुओं पर सकारात्मक रुप से समाधान का भरोसा दिया है,।
इस शिष्टमंडल में मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, सचिव किशन सिंह रावत, देवेंद्र दुमोगा, शान्ति प्रसाद भट्ट, गीता राम गैरोला,सोमदत्त उनियाल, हरिकृष्ण लांबा,देवेंद्र नौडियाल, आदि शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!