टिहरी गढ़वाल 4 जुलाई 2023। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी का देहरादून-टिहरी टनल निर्माण को प्राथमिकता प्रदान करने हेतु प्रधानमन्त्री जी से अनुरोध करने के लिये धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।
उपाध्याय ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री जी के रुचि लेने से निश्चित रूप से इस टनल का कार्य आरम्भ तो होगा ही, शीघ्र पूर्ण भी होगा और टिहरी के विकास में नये आयाम स्थापित करेगा।टिहरी उत्तराखण्ड के विकास में ध्वज वाहक की भूमिका के रूप में स्थापित हो जायेगा।
विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमन्त्री का क्यों जताया आभार..देखिए पूरी खबर

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



