जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स के दूसरे दिन 270 ने किया प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 अगस्त, 2023। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत आज मंगलवार 8 अगस्त 2023 को जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स के दूसरे दिन 10 से 11 वर्ष बालक/बालिका एवं 11 से 12 वर्ष आयु वर्ग बालक/बालिका में चयन ट्रायल्स आयोजित किये गये, जिसमें कुल 270 प्रतिभागियों (135 बालक एवं 135 बालिका) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिला स्तर चयन ट्रायल्स के आधार पर इन आयु वर्ग में प्रत्येक आयुवर्ग में 50-50 बालक/बालिकाओं का उदीयमान खिलाड़ी के रूप में चयन किया जायेगा।
जिला क्रीडा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि इस चयन ट्रायल्स का शुभारम्भ महासचिव उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ के डी.के. सिहं द्वारा किया गया। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना समाज में खेल संस्कृति का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है एवं भविष्य के लिए खिलाड़ी तैयार करने हेतु एक महत्वपूर्ण योजना है।
इस अवसर पर एजीएम टीएचडीसी एएन त्रिपाठी, सलाहकार ओ.पी. भट्ट, एससीईओ सुमन्त, जिला फुटबाल संघ से देवेन्द्र सिंह राणा सहित असद आलम, यशपाल सिहं रावत, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!