चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने हॉरिजोन्टल वेलोसिटी कैमरा से ली ये पहली तस्वीरें

Garhninad
1 Min Read
खबर को सुनें

बेंगलुरु 23 अगस्त। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के बाद इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की कुछ तस्वीरें भेजी हैं। यह फोटोज लैंडर विक्रम ने उस समय खीचीं जब वह बुधवार शाम को चांद की सतह पर धीरे-धीरे उतर रहा था। मालूम हो कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। वहीं, चांद पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश है। इससे पहले, अमेरिका, चीन और सोवियत संघ को यह उपलब्धि हासिल हो चुकी है।

बताते चलें कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने अपने निर्धारित समय पर चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करने के साथ ही सही तरीके से काम कर रहा है। लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग के बाद पहली बार तस्वीरें भेजी है। यह तस्वीरें लैंडर विक्रम के हॉरिजोन्टल वेलोसिटी कैमरा से ली गई हैं। इसके साथ ही विक्रम लैंडर का ISRO के साथ संवाद शुरु हो गया है। इसरो ने चंद्रमा की सतह से भेजी गई चार तस्वीरों को ट्वीट किया।

Share This Article
error: Content is protected !!