चार पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर वाहन सहित गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 अगस्त 2023। अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत जनपद की थाना चंबा पुलिस द्वारा बीती रात्रि को कस्बा नागणी में चेकिंग अभियान चलाते हुए एक शराब तस्कर को कार में शराब की तस्करी करते हुए 4 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
चंबा पुलिस द्वारा शराब तस्कर कमल सिंह पुत्र फतेह सिंह निवासी भट्टोवाला, गुमानीवाला, ऋषिकेश को चेकिंग के दौरान उसके वाहन कार संख्या UK14K– 9596 में अवैध शराब की तस्करी करते 04 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त की कार से पुलिस ने 48 अध्धे Royal Stag Whisky व 96 पव्वे Soulmate Whisky के बरामद किए। चंबा पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम दीपक लिंगवाल, प्रभारी चौकी नागणी, हेड कांस्टेबल राजेश वर्मा व कां0 पुष्पेंद्र शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!