जिलाधिकारी ने जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की बैठक में दिए ये निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 05 अगस्त, 2023। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के अन्तर्गत प्रस्तावित/स्वीकृत कार्याें, बजट आदि को लेकर क्रमवार विभागों से समीक्षा की गई। एसडीएम को तहसील स्तर पर अवैध खनन को लेकर गठित समिति की बैठक 15 अगस्त से पहले कराने तथा बैठक का कार्यवृत्त उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही अवैध खनन को रोकने के लिए सीसी टीवी कैमरे, छापेमारी, राजस्व वसूली आदि कार्यवाही करने को कहा गया। मुख्य पुलों पर खनन न हो, इस हेतु पुलों को चिन्ह्ति करने, जिन कार्यों का तृतीय पक्ष निरीक्षण किया जाना है उनका तत्काल निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा जिन कार्याें की तृतीय पक्ष निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध हो चुकी है, उन्हें द्वितीय किश्त की धनराशि जारी करने के निर्देश दिये गये। जल संस्थान को निर्देश दिये गये कि जहां पर हैण्डपम्प लगाये जा रहे हैं, वहां पर शोक पिट भी बनायें। पर्यटन अधिकारी को वन विभाग के साथ समन्वय कर घुत्तू गंगी पर्यटन सर्किट हेतु प्लान बनाने को कहा गया।
बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, डीडीओ सुनील कुमार, खनन अधिकारी अमित गौरव, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, एसडीएम टिहरी लक्ष्मीराज चौहान, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूड़ी, डीपीओ शौहेब हुसैन, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, ईई आरईएस मीनल गुलाटी, ईई जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज, उरेडा अधिकारी एम.एम. डिमरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!