जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में पूर्ति विभाग ने बौराडी क्षेत्र में होटल/ढाबों का निरीक्षण कर किया चालान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अगस्त, 2023। शनिवार को पूर्ति विभाग की टीम द्वारा बोराडी क्षेत्र में 28 होटल /ढाबों का निरीक्षण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा ने बताया कि इस दौरान 13 होटल /ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाए गए।

प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किये जाने के कारण उनके चालान किये गये तथा उन्हें भविष्य हेतु चेतावनी देते हुए व्यावसायिक सिलेंडरों का ही उपयोग किये जाने के निर्देश दिये गये। बताया कि इन 13 होटल/दाबा संचालकों से धनराशि रुपए 12 हजार का चालान किया गया।

इस दौरान टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील प्रसाद बडोनी, पूर्ति निरीक्षक शिखा भारती, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश नोटियाल और संजय राणा मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!