Ad image

तीन अलग अलग वाहन दुर्घटनाओं में 12 घायल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 सितम्बर। श्रीनगर गढ़वाल से रिंगोली /घंडियालधार मंदिर की तरफ जा रही आल्टो 800- U.K.08-5, 3304  वाहन अनियंत्रित होकर ग्राम-गहड बैंड के समीप गदेरे में गिर गया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जिन्हें हल्की फुल्की चोटें आयी हैं। घटना यह शनिवार सुबह 9 बजे की है।

वाहन में  क्रिस पंवार पुत्र रघुवीर सिंह पंवार उम्र-18 वर्ष ग्राम – थात पट्टी ढुंग मंन्दार हाल निवास श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल और विनय सिंह रावत पुत्र जयवीर सिंह रावत उम्र-18 वर्ष ग्राम- अगस्तमुनि थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए श्रीनगर गढ़वाल भेजा गया है।

उधर रायपुर सत्यों कद्दूखाल मार्ग कुमालड़ा भरवाकाटल के समीप 01 मारूति इको  कार संख्या  UP-CA 6859  सड़क से 70 से 80 मी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिंसमे 07 ब्यक्ति सवार थे । जिनमें 03 बच्चे, 01 महिला, 03 पुरुष शामिल हैं। घायलों को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल देहरादून ले जाया गया है।

घायलों के नाम व उम्र निम्नलिखित है।

मुकेश पुत्र अमर सिंह उम्र 45 वर्ष, रेनू पत्नी राजकुमार उम्र 40 वर्ष ,सुमित पुत्र मुकेश उम्र 16 वर्ष, राजा बाबू  पुत्र राजकुमार 18 वर्ष आदित्य पुत्र राजकुमार 13 वर्ष, देव  पुत्र राजकुमार 9 वर्ष, विष्णु पुत्र वीरेंद्र सिंह 21 वर्ष (वाहन चालक), सभी निवासी राजस्थान के एवं रेनु पत्नी राजकुमार मथुरा उत्तर प्रदेश के निवासी है।

ब्रेकिंग– अभी भी तीसरी दुर्घटना चम्बा-मंसूरी मार्ग पर स्थान कखवाड़ी के समीप हुई है। 01 मैक्स वाहन संख्या UP09TA0114 सड़क से लगभग 10 से 15 मीटर नीचे खेतों में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त, जिंसमे 03 व्यक्ति सवार थे, जो कि घायल हुए। घायलों को निजी वाहन से chc चम्बा ले जाया जा रहा है।
Update :
जनपद टिहरी गढ़वाल में चंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत कखवाड़ी गांव के पास हुई दुर्घटना में मैक्स में कुल चार लोग सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक का नाम कुलदीप रौतेला पुत्र श्री मेहर रौतेला निवासी ग्राम रामपुर कखवाड़ी, टिहरी गढ़वाल उम्र 35 वर्ष है। एक व्यक्ति हरीश प्रसाद पुत्र श्री सीताराम हाल पता खुरेत चंबा टिहरी गढ़वाल मूल निवासी नेपाल दुर्घटना में घायल है, जिसे CHC चंबा अस्पताल भेजा गया है। 2 लोग ठीक हैं। रेस्क्यू पूर्ण हो चुका है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!