38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का जनपद टिहरी क्षेत्रांतर्गत होगा लाइव प्रसारण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उ‌द्घाटन समारोह का जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड मुख्यालय इत्यादि प्रमुख स्थानों पर एल.ई.डी. टी.वी. के माध्यम से होगा सजीव प्रसारण।

मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी, 2025 को सायं 06:00 बजे किया जाएगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन।

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के उ‌द्घाटन समारोह का जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, विकास खण्ड मुख्यालय इत्यादि प्रमुख स्थानों पर एल.ई.डी. टी.वी. के माध्यम से सजीव प्रसारण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि आम जनता को इन राष्ट्रीय क्षणों से जुड़ने का अवसर मिल सकें और सामुदायिक भावना और राष्ट्रीय गर्व को भी बढ़ावा मिल सके। साथ ही लाइव प्रसारण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा कार्मिकों सहित प्रतिभाग करते हुए प्रसारण कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!