Ad image

2 किलो 47 ग्राम चरस समेत 2 गिरफ्तार

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 सितम्बर। अवैध चरस का कारोबार करने वालों के विरुद्द टिहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही सामने आई है। पुलिस ने 2 किलो 47 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 शातिर अभियुक्तों को थाना थत्यूड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्री भुल्लर

श्री नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें सभी प्रभारी निरी0/थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अंतर्गत वर्ष 2022/2023 में 62 अभियोग पंजीकृत किये जा चुके हैं जिनमें कुल- 21.722 किलोग्राम चरस, 115.91 ग्राम स्मैक, 39.044 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद की जा चुकी है एवं 1.0464 हैक्टेयर अफीम की खेती नष्ट कर कुल 71 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

एसएसपी ने कहा कि थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान डिग्री कालेज से लगभग 200 मीटर भवान की तरफ अभियुक्त (1) गौरव गर्ग पुत्र शीशपाल निवासी- सैक्टर 12 हुड्डा कालौनी थाना चांदनीबाग जनपद पानीपत हरियाणा उम्र 30 वर्ष से 1022 ग्राम अवैध चरस व (2) सिकन्दर पुत्र सतपाल नि0 सैक्टर 11/12 के पास कच्चा मकान थाना किला जिला पानीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष से 1025 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना थत्यूड़ पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 8/20/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।श्री भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है तथा इनके विरुद्द पूर्व से निम्न अभियोग भिन्न-भिन्न राज्यों में पंजीकृत हैं। जिनमें
मु0अ0स0 569/2019 धारा 323/452 भा0द0वि0 थाना किला पानीपत हरियाणा, मु0अ0स0 117934 धारा 379 भा0द0वि0 थाना राजा गार्डन मैट्रो रेलवे दिल्ली शामिल हैं। दोनों से कुल 2047 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी कुल कीमत 3,60,000 रुपए के करीब है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थत्यूड़ शान्ति प्रसाद चमोली, उप निरीक्षक बलवीर सिंह रावत चौकी प्रभारी धनौल्टी, उप निरी0 राहुल थापा, है0 का0 सूर्या रमोला, हे0 का0 मुकेश सिलौड़ी व का0 314 नरेश तोमर शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को SSP टिहरी द्वारा 2500 रुपये नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!