चम्बा पुलिस की ताबड़तोड कार्यवाही,160 संदिग्ध लिए हिरासत में

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 सितम्बर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के निर्देश पर सक्रिय हुई सत्यापन टीम ने आज ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 160 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

चंबा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत कस्बा चंबा, दिखोल गांव, मुंज्याड गांव में सत्यापन की कार्यवाही करते हुए डोर टू डोर अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने दस्तावेज जांचे, कुल 45 व्यक्तियों का चालान किया गया। सभी लोगो से पुनः अपील की गई कि सभी अपने नौकर और किरायेदार का अवश्य पुलिस सत्यापन करा लें। ऐसा न होने पर आगे भी पुलिस कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!