Ad image

“टीम इंडिया को बधाई” – श्रीमती नीता एम. अंबानी ने एशियाई खेलों की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सराहना की

Garhninad
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई दिल्ली 25 सितम्बर। श्रीमती नीता एम. अंबानी ने चीन के हांगझू में हो रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए 19 रनों से जीत हासिल की।

श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा, “ए शियन गेम्स में स्वर्ण जीतने पर टीम इंडिया को बधाई! आपकी ऐतिहासिक जीत पर देश को गर्व है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। हमारी महिला टीम ने एक बार फिर दिखाया है कि सही सोच, समर्थन, विश्वास और सामूहिक भावना की वजह से वे अजेय हैं!”

भारत में महिला क्रिकेट के लिए यह एक उल्लेखनीय वर्ष रहा है, इसकी शुरुआत टी20 विश्व कप में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से हुई थी। उसके बाद ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल और अब एशियाई खेलों में भी टीम ने कमाल का खेल दिखाया।

एशियाई खेलों में टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। जिन्होंने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की कप्तानी भी की थी। मुंबई इंडियंस ने इस साल महिला प्रीमियर लीग के चैंपियंस् का ताज पहना था।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!