Ad image

हिमाचल की जीत 2024 का रास्ता तय करेगी- राकेश राणा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

जीत पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, मनाया जश्न

टिहरी गढ़वाल 8 दिसम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि हिमांचल की महान जनता ने महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोहर लगाकर कांग्रेस को बहुमत दिया है।उन्होंने हिमाचल की महान जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमांचल के मतदाताओं ने हिंदुस्तान की जनता को एक संदेश देने का काम किया की भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश को जाति धर्म संप्रदाय के नाम पर गुमराह कर भाई भाई को लड़ाने का काम किया है।भारतीय जनता पार्टी के एजेंडे में विकास कहीं दूर दूर तक नहीं है। उन्होंने हमेशा मंदिर मस्जिद हिंदू-मुस्लिम जाति धर्म के नाम पर वोट मांगा और देश के चंद उद्योगपतियों के हाथों देश और प्रदेश को लूटाने का काम किया उसी का नतीजा है की हिमांचल की महान जनता ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!