आवासीय भवन र्निर्माण के संबंध में गठित समिति ने किया स्थलीय निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 सितंबर। अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे0 आर0 जोशी द्वारा थाना कीर्ति नगर पर आवासीय भवन र्निर्माण के संबंध में गठित चयन समिति के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।

श्री जोशी थाना कीर्ति नगर पर आवासीय भवन र्निर्माण के संबंध में गठित स्थलीय चयन समिति के साथ कोतवाली कीर्ति नगर पहुंचे एवं चयन समिति के अन्य सदस्य श्रीमती सोनिया पंत उप जिला अधिकारी कीर्ति नगर, श्री अनिल आर्य अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग नई टिहरी, तहसीलदार एवं लेखपाल कीर्तिनगर आदि के साथ थाना कीर्ति नगर पर प्रस्तावित भवन निर्माण के संबंध में संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय का निरीक्षण व रजिस्टरों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया एवं रजिस्ट्रों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए तथा साथ ही थाने पर उपस्थित कर्मचारी गणों का सम्मेलन लिया गया उपस्थित सभी उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचना एवं जांचों का शीघ्र निस्तारण करने के संबंध में निर्देश दिए गए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!