तीन दिवसीय कैंप का समापन कल से शुरू होगी राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 सितम्बर। टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के तत्वधान में आयोजित तीन दिवसीय बेसबॉल प्रशिक्षण कैंप का आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री भाजपा श्री उदय सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि पीसीसी मेंबर देवेंद्र नौटियाल, बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के पूर्व महासचिव श्री राजपाल सिंह मियां थे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उदय रावत ने टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कहा कि टिहरी बेसबॉल एसोसिएशन खेलों के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं ।बेसबॉल जैसे नए खेल के कारण प्रतिभागी खेलों के प्रति जागरूक होंगे क्योंकि युवा नई चीजों को सीखने की प्रति ज्यादा लालायित रहते हैं। उन्होंने युवाओं से कल के राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पूरी मेहनत से प्रतिभाग करने और टिहरी को विजेता बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र नौटियाल और राजपाल सिंह मिंया ने कहा कि खेल युवाओं को मजबूत बनाते हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं साथ ही जिस प्रकार हमारे समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है तो खेल युवाओं को इस तरह की गलत कार्यों से दूर रखने का एक बहुत अच्छा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आवाहन किया।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय टीम का चयन भी किया गया। टीम को श्री मनोज रावत व गौतम बिष्ट द्वारा किट भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर टिहरी बेसबॉल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री कमल नयन रतूड़ी , सचिव श्री यजुवेंद्र चौहान उपाध्यक्ष श्री सतवीर चौहान असद आलम आकाशदीप नवदीप अमनदीप बेसबॉल कोच वि मल्ला और सुखविंदर सिंह एवं अन्य खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!