Ad image

डीएम पहुंचे पिपली गांव, एक्टिव सर्विलांस का लिया जायजा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 10 जुलाई 2020

नई टिहरी: जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा कोरोना पर नकेल कसने के लिए जनपद के हर घर के सदस्यों का एक्टिव सर्विलेंस करने का निर्णय लिया था। एक्टिव सर्विलांस को प्रभावी बनाने के लिए 1049 अधिकारियों/ कर्मचारियों को नामित किया गया था। जो कि 10 व 11 जुलाई को गांव-गांव जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लेते हुए 11 जुलाई की शाम 05 बजे तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 

इसी क्रम मे  जिलाधिकारी ने आज प्रातः पिपली पहुंचकर एक्टिव सर्विलांस का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली साथ ही कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही आशा कार्यकत्री व स्वास्थ्य  विभाग के अधिकारियों से गांव में एक्टिव सर्विलांस के संबंध में जानकारी ली। 

गौरतलब हो कि जनपद में एक्टिव सर्विलांस का कार्य 6 से 15 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा सम्पन्न किया जाना है।  एक्टिव सर्विलांस हेतु तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे एक्टिव सर्विलांस कार्य के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम/आशा कार्यकत्री को जनपद के क्षेत्र अंतर्गत अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर/ परिवार के पास जाकर घर के सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है। जनपद में किसी घर /परिवार सदस्य के अंदर सर्दी, जुकाम खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी के लक्षण पाए जाने की जानकारी संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी जा रही है। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जहाँ एक्टिव सर्विलांस में लगी आशा कार्यकत्री को प्रोत्साहित किया वही उनकी समस्याओ का भी संज्ञान लिया। एक्टिव सर्विलांस हेतु नामित अधिकारियों मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला, अपर जिलाधिकारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी सही नामित सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा एक्टिव सर्विलांस से संबंधित गतिविधियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!