महासर ताल में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन – जितेन्द्र गुसाईं

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 सितम्बर। विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर महासर ताल में भब्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बूढाकेदार क्षेत्र के पवित्र तीर्थ महासर ताल में रामकिशोर दास दिव्य तीर्थ महासरताल सेवा समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री रामचरित्र मानस पाठ,रुद्राभिषेक ,बिष्णुसहस्त्र नाम पाठ,संकीर्तन भजन व बिशाल भण्डारे का आयोजन किया जारहा है ।

इस बात की जानकारी देते हुए उक्त समिति के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के सबसे कम उम्र के प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने कहा कि, महासर ताल में श्री राम किशोर दास दिव्य तीर्थ महासरताल सेवा समिति के द्वारा जन्माष्टमी के अवसर प्रत्येक वर्ष भब्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आयोजन का यह दूसरा वर्ष है। अयोजन समिति ने सभी श्रधालु अपनी गरिमामय उपस्थिति देने की अपील की।

बता दें कि नई टिहरी से घनसाली, बूढाकेदार और बूढाकेदार से घंडियाल सौड तक मोटर वाहन से और उसके पश्चात लगभग 7 किमी पैदल यात्रा निजी ब्यवस्था से की जाती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!