गांव पहुंचने पर किया अंशुल का जोरदार स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अक्टूबर। जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित 34वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टिहरी गढ़वाल के ग्राम गाजणा ब्लॉक चम्बा के अंशुल सजवाण पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह सजवाण ने अंडर-18 में 5000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर उत्तराखंड समेत टिहरी जनपद के नाम रोशन किया है।

अंशुल के अपने  गांव पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह चम्बा ब्लॉक के साथ साथ जिला एवं उत्तराखंड प्रदेश के लिए गौरव की बात है,साथ ही सभी लोगों ने अंशुल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह से आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। 

बधाई देने वालों में  जिला कांग्रेस टिहरी के पूर्व अध्यक्ष  सूरज राणा , पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख चम्बा नरेंद्र चंद्र रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री पीयूष उनियाल ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुमना रमोला , रजनी भट्ट,ब्लॉक कांग्रेस चम्बा के अध्यक्ष  साब सिंह सजवाण ,   हरि सिंह मखलोगा, शूरवीर पुंडीर, विजेन्द्र सिंह नेगी , श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ,विजय सिंह नेगी, बिरेंद्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट,सोहनलाल आर्य,  आनन्द सिंह भंडारी, सोहनलाल, सरत सिह नेगी ,शिवी भंडारी, वचन लाल, उत्तम रावत, बिक्रम पंवार, अरविन्द मोहन सकलानी, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी , रविन्द्र नेगी, श्रीमती प्रभा तिवाड़ी, गीता खणका, पवनेश कुमार, अनिल रमोला, गोपाल चौहान, श्रीपाल रावत, प्रेम दत्त थपलियाल मनोहर लाल उनियाल, उत्तम नेगी,सोहनलाल शास्त्री, विशाल सिंह विष्ट आदि ने शुभकामनाएं दी।इस शुभ अवसर पर दादा श्री लाल सिंह सजवाण जी,दादी श्रीमती अमला देवी जी, माता जी श्रीमती स्वेता सजवाण, चाचा जितेन्द्र सिंह सजवाण, चाची स्वाति सजवाण आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!