ज्वालपा देवी मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर मत्था टेका, लिया मां का आशीर्वाद

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अक्टूबर । विकास खंड चम्बा के बिरोगी गांव के ज्वाल्पा देवी मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर मत्था टेका तथा मां का आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की । नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर में क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व हरियाली के साथ पूजा अर्चना हवनयज्ञ तथा सभी भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें बिरोगी व निकटवर्ती गांवों के भक्तों सहित गांव की ध्याणियां भी सम्मिलित हुई। ढोल दमाऊ की थाप पर देवी भी अवतरित हुई। भंडारे में देवी मां का प्रसाद एवं रसोईया के द्वारा तैयार किया गया दाल चावल भी भोजन कराया गया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रधान सुशील कोठारी, सदस्य क्षेत्र पंचायत राजेश कोठारी, दिनेश प्रसाद उनियाल, बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के जगत सिंह असवाल, उत्तम प्रसाद कोठारी, भक्ती प्रसाद, मोहन लाल कोठारी, कुलानन्द कोठारी , श्रीमती उर्मिला कोठारी , रतन सिंह रावत, सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए। मंदिर में पूजा अर्चना और हवन यज्ञ का कार्य आचार्य मनमोहन उनियाल,अजय कांत कोठियाल, गौरब उप्रेती ने सम्पन्न कराया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!