Ad image

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 39 वीं शहादत दिवस पर महिला कांग्रेस ने किया रक्तदान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश महिला कांग्रेस के दिशा निर्देश पर महिला कांग्रेस टिहरी गढ़वाल की अध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में महिलाओं ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 39वीं पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय बोराडी में रक्तदान कर भावविनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपरोक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री मुन्नी बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी जी हम सब भारतीयों के लिए एक आदर्श परंपरा त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति है उन्होंने हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विश्व में अपनी नेतृत्व क्षमता को दिखाकर यह साबित किया कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को कम नहीं आंका जा सकता है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का बलिदान उनके द्वारा किए गए कार्य हिंदुस्तान की मजबूती एकता और अखंडता के लिए सदा सदा के लिए अमर रहेंगे।
रक्तदान करने में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश महामंत्री मुन्नी बिष्ट, छात्रा नेत्री तनीषा रावत, मीना शाह, ममता उनियाल, अनीता शाह , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसरफ़ अली, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवीन सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष मुर्तुजा बेग आदि शामिल थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!