पुलिसजनों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 अक्टूबर। “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पुलिस कार्यालय नई टिहरी पुलिस कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों द्वारा राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं एकता को संरक्षित एवं सुदृढ़ करने और समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर ” राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी द्वारा देश के लिये किये गये प्रयासों की सराहना करते हुए उनके द्वारा दिये स्लोगनों पर कार्य करने हेतु सभी कर्मचारियों को प्रेरित करने हेतु कहा गया।
अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा समस्त कार्मिकों को इस जनपद से केंद्रीय गृहमंत्री भारत सरकार के ” अति उत्कृष्ट सेवा पदक” तथा “उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किए गए कार्मिकों के नाम पढ़कर सुनाए गए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!