पूजा करने गया युवक अलकनंदा नदी में गिरा, सर्चिंग जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी 24 अक्टूबर। विजयदशमी पर आज श्रीनगर गढ़वाल नर्सरी रोड, वाल्मीकि मोहल्ला निवासी एक परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ विजयदशमी की पूजा करने अलकेश्वर घाट आया युवक पूजा के दौरान पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने की कोशिश नाकाम रही।

सूचना मिलते ही  एसडीआरएफ और जल पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक नगर निगम में स्थाई सफाई कर्मचारी है। जानकारी के अनुसार अनिल (45) पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी नर्सरी रोड, वाल्मीकि मोहल्ला श्रीनगर, परिवार व क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ विजयदशमी की पूजा करने अलकेश्वर घाट पर आया था। इस दौरान पूजा करते हुए अनिल का पैर फिसलने से वो अलकनंदा नदी में जा गिरा। नदी में गिरने के बाद अनिल से बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण अनिल नदी से बाहर निकल नहीं पाया और कुछ देर बाद लोगों की आंखों से ओझल हो गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!