सीए राजेश्वर पैन्यूली आर्थिक प्रकोष्ठ व सुशील बहुगुणा को NGO प्रकोष्ठ का उत्तराखंड सह संयोजक बनाया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 7 नवम्बर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सीए राजेश्वर पैन्यूली को आर्थिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड  सह संयोजक बनाया है तो वहीं रॉड्स अध्यक्ष सुशील बहुगुणा को NGO प्रकोष्ठ का उत्तराखंड  सह संयोजक बनाया गया है।

वहीं टिहरी जिले के साबली ग्राम के सुशील बहुगुणा और प्रतापनगर के राजेश्वर पैन्यूली दोनो के प्रकोष्ठ सह संयोजक बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्र के लोगो ने खुशी जाहिर की है। सुशील बहुगुणा ने हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड मे NGO कर्मियों की काफी समस्याएं होती है जो सरकार तक नही पहुँच पाती हैं। NGO कर्मियों के हित के लिए मै कार्य करूँगा।

वहीं सीए राजेश्वर पैन्यूली ने हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि आर्थिक क्षेत्र की समझ होने के चलते संगठन ने मुझे आर्थिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाया है जिसके लिए मै प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त करता हू। उन्होंने कहा कि आर्थिक क्षेत्र मे जो भी संगठन मुझे कार्य देगा उसको बखूबी करूँगा ।

Share This Article
error: Content is protected !!