प्रो०राकेश कुमार मैखुरी को मिला वर्ष 2023 का लौह पुरुष पं० देवराम नौटियाल पर्यावरण सम्मान

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

चमोली 11 नवम्बर। हे०न०ब० गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० राकेश कुमार मैखुरी को नन्दासैंण, चमोली जनपद में आयोजित पर्यावरण मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2023 का लौह पुरुष पं० देवराम नौटियाल पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री एवं राज्य स्तरीय जलागम परिषद के उपाध्यक्ष रमेश गड़िया, रियर एडमिरल ओम प्रकाश सिंह राणा, फाउंडेशन के अध्यक्ष पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, सचिव भुवन नौटियाल, मेला अध्यक्ष विनोद नेगी व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यह सम्मान 1999 से प्रति वर्ष पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों, वैज्ञानिक व समाजसेवी को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान प्रो. मैखुरी को यह सम्मान उनके 4 दशकों से पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए इस वर्ष प्रदान किया गया ।

प्रो० मैखुरी द्वारा हिमालय में जलवायु परिवर्तन, इको-सिस्टम रेस्टोरेशन व जैव विविधता संरक्षण, ग्रामीण क्षेत्र में सरल व टिकाऊ वैज्ञानिक तकनीकी द्वारा आजीविका संवर्धन व ज्वलंत पर्यावरणीय मुद्दों पर 500 से अधिक शोध पत्र व कई पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं। वर्ष 1999 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेई ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार “एमीनेट साइंटिस्ट अवार्ड” व 2005 में उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें अपने उत्कृष्ट शोध कार्य और उनके प्रकाशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व के 10 शीर्ष वैज्ञानिकों में प्रथम स्थान व वर्ष 2022 में उत्कृष्ट शोध प्रकाशन के लिए दुनिया के 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ। प्रो. मैखुरी वर्तमान में कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण शोध व सतत विकास से संबंधित कमेटियों के सदस्य और सलाहकार समिति में भी नामित है।

Share This Article
error: Content is protected !!