भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान किया आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 25 एवं 26 नवंबर 2023 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान आयोजित किया जा रहा है ।

दिए गए निर्देशों के क्रम में विधानसभा क्षेत्र 09 घनशाली तथा विधानसभा क्षेत्र 12 प्रताप नगर में सभी मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर उपस्थित हो रहे हैं तथा मतदाताओं विशेष रूप से युवा मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदाता सूची में नामांकन किया जा रहा है। साथ ही शिफ्ट ,मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने एवं फोटो पहचान पत्र बनाने और शुद्धि की कार्यवाही भी की जा रही है ।

अतः विधानसभा क्षेत्र घनसाली एवं प्रताप नगर के समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर एवं सुपरवाइजर से संपर्क कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाएं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!