कोटेश्वर झील का जल स्तर कम होने से नई टिहरी में पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 जून 2024। अधिशासी अभियंता जल संस्थान नई टिहरी प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि कोटेश्वर झील का जल स्तर कम होने से नई टिहरी पंपिंग पेयजल योजना में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके कारण निम्नलिखित तिथियों और स्थानों पर पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी:

  1. दिनांक 26.06.2024: नई टिहरी मार्केट, मॉडल हाउस, विधि विहार, बंसत विहार, ब्लॉक-सी टाईप-2, ई एवं डी, आई.पी.एस. तृतीय टैंक (जोन-1), बौराड़ी मार्केट, 8ए, 9ए, 9बी, एक्सटेंशन, जिला अस्पताल, पीआईसी कॉलोनी, पीआईसी एवं जीजीआईसी।
  2. दिनांक 27.06.2024: आई.पी.एस. प्रथम एवं द्वितीय जलाशय जोन के बागी गांव, चवादंत, टोडी, पैन्यूला मल्ला/तल्ला, डिबनू, कोण्ड, कुठ्ठा, जाख एवं पिपली, 1000 केएल जलाशय बौराड़ी-जोन 2, निकट गीताभवन जलाशय के 7ए, 9एफ, 9ई, केमसारी टिनशेड, 5ए, 5बी, 5सी, 8बी, 8सी।
  3. दिनांक 28.06.2024: एसएसपी आवास के समीप एवं टॉप टैंक चवालखेत जलाशय जोन के ब्लॉक-बी, सी टाईप-3, पुलिस कॉलोनी, पोस्ट ऑफिस क्षेत्र, एलआईसी क्षेत्र, जिला कारागार, चवालखेत, बुडोगी, काण्डा, समस्त ऑफिस कार्यालय, नई टिहरी, गुरुद्वारा टैंक बौराड़ी जलाशय के ढुंगीधार, 7डी, 7सी, 8ए, 8बी, 8सी, 13ए, पिपली टिन शेड, निर्बल आवास एवं जिला पंचायत कॉलोनी।
  4. दिनांक 29.06.2024: सीडब्लूआर निकट एसबीआई एवं 750 केएल सीडब्लूआर जलाशय के एसबीआई कॉलोनी, पीएनबी कॉलोनी, 7बी, 4सी निकट कृष्णाचौक, सी-ब्लॉक, जलनिगम कॉलोनी, जिला जज आवास, बसंत विहार के समीप जलाशय के ब्लॉक-के, एल, एम, जी, एम, जे एवं एच।

प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि उपरोक्त क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पेयजल टैंकरों और हैंड पंपों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से निम्नलिखित बातों का ध्यान रखते हुए सहयोग की अपील की:

  1. अपने घरों की टोंटियों का पानी भरने के बाद अवश्य बंद कर दें।
  2. पेयजल का अनाधिकृत उपयोग (सिंचाई, भवन निर्माण, गाड़ी धुलाई आदि) वर्जित है। यदि किसी उपभोक्ता को पेयजल का अपव्यय करते देखा गया, तो उत्तराखण्ड जल संभरण एवं सीवर व्यवस्था अधिनियम 1975 की सुसंगत धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
  3. यदि आपके क्षेत्र में पेयजल लीकेज होता दिखाई दे तो कृपया उसकी सूचना विभागीय टोल फ्री नंबर 18001804100 अथवा शाखा कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 01376-232154 पर दें।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!