प्रीवेंडिंग शूट के लिये दिल्ली से आये युवक युवती बीच नदी में फंसे, SDRF ने सकुशल रेस्कयू कर बचाई जान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31दिसम्बर। 28 दिसम्बर 2023 को चौकी व्यासी से SDRF को सूचित किया गया था कि प्री वेंडिंग शूटिंग हेतु दिल्ली से आये एक युवक युवती डूब रहे है, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम टीम कमांडर दीपक नेगी के नेतृत्व में राफ्ट व अन्य आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई

गौरतलब है कि दिल्ली निवासी मानस पुत्र मुकेश खेड़ा उम्र 27 वर्ष एवं अंजली पुत्री नवीन अनेजा अपनी शादी से पूर्व प्री वेंडिंग शूट हेतु ब्यासी पहुंचे थे। शूटिंग के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण यह जोड़ा बीच नदी मे ही फंस गया। शूट कर रहे कर्मियों द्वारा तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर SDRF टीम द्वारा समय पर पहुंचकर दोनों को रेस्क्यू किया गया।

हादसे में युवक बेहोश हो गया था, जिन्हें SDRF टीम द्वारा प्राथमिक उपचार देकर होश में लाया गया तदुपरांत तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!