Ad image

शातिर महिला चोर का पति भी चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 दिसंबर। दिनांक 11.12.2023 को थाना चम्बा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में गिरफ्तार महिला शातिर चोर काव्य उर्फ शिवानी पत्नी रोहित नेगी हाल निवासी किराए का मकान माजरी ग्रांट डोईवाला देहरादून जिसे पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके द्वारा घटना से संबंधित कुछ माल अपने पति को देना बताया था जिसकी गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष चंबा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल सुरागरासी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर कल सांय बुडोगी गांव के पास से गिरफ्तार कर उससे चोरी की एक पीली धातु की नथ और एक अंगूठी बरामद किया गया। अभियुक्त रोहित को आज मा0न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त रोहित नेगी S/0 त्रिलोक सिंह नेगी निवासी गोरथी काण्डा पट्टी भरपूर थाना देवप्रयाग जनपद टि0 ग0 उम्र-24 वर्ष, हाल निवासी किराया का मकान माजरी ग्राण्ट डोईवाला देहरादून से एक पीली धातु की नथ व एक पीली धातु की अंगूठी बरामद की गई।

पुलिस टीम में एल.एस.बुटोला थानाध्यक्ष चम्बा, उ0नि0 अरविन्द रतूड़ी- चौकी प्रभारी नागणी, उ0नि0 हेमलता, हे का मदन व का पुष्पेंद्र मीडिया सेल जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें-


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!