प्रान्तीय सलाहकार समिति घोषित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें


टिहरी गढ़वाल 30 दिसम्बर। प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की प्रान्तीय सलाहकार समिति की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से गई है।
उन्होंने कहा की प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी के शपथ समारोह के बाद प्रदेश कार्यकारिणी को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने एवं उचित मार्गदर्शन हेतु संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश मिश्रा, कार्य कारी अध्यक्ष श्री प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल की सहमती/संस्तुति पर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों व मार्गदर्शन करने वाले पूर्व पदाधिकारियों की सलाहकार समिति बनाई गयी है। जिसकी पहली बैठक जनवरी के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
सलाहकार समिति में श्री नवीन चन्द्र वर्मा, श्री प्रकाश चंद्र मिश्रा, श्री बाबूलाल गुप्ता, श्री अनिल गोयल, श्री प्रमोद गोयल, श्री राजेश अग्रवाल, श्री एन सी तिवारी, श्री दिनेश पंत, श्री दिनेश डोभाल, श्री माधव प्रसाद सेमवाल, श्री मदन लाल अग्रवाल,
श्री राकेश कुमार डिमरी को चयनित किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!